CG-DPR

पुल-पुलिया में पानी चलने की स्थिति में आवागमन बन्द रखने के दिये निर्देश

jantaserishta.com
16 Aug 2022 3:39 PM IST
पुल-पुलिया में पानी चलने की स्थिति में आवागमन बन्द रखने के दिये निर्देश
x

नारायणपुर: जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एसपी श्री सदानन्द कुमार और सीईओ श्री देवेश कुमार ध्रुव ने आज अधिक वर्षा के कारण पुल-पुलिया के ऊपर चल रहे पानी का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने बड़गांव और छेड़ीबेड़ा पुल-पुलिया के ऊपर चल रहे पानी का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर सैनिक, राजस्व अमला और सचिव को जल स्तर पुल से नीचे आने तक आवागमन बन्द रखने के निर्देश दिए। जल स्तर का मुआयना कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है। इस दौरान उन्होंने नाव के माध्यम से छेडीबेड़ा रपटा के दूसरे छोड़ पहुचकर रोड के दूसरे छोड़ पर फंसे ग्रामीणों से बातचीत की और राहत व्यवस्थाओ की जानकारी ली तथा प्रभावितों को हर सम्भव मदद पहुचाने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश कुमार ध्रुव ने बारिश से हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। जिससे प्रभावितों को मुआवजे की राशि जल्द दी जा सके। पुल-पुलिया के ऊपर पानी चलने से फँसे राहगीरों के लिए रुकने खाने की व्यवस्था करने के दिये निर्देश।
जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एसपी श्री सदानन्द कुमार और सीईओ श्री देवेश कुमार ध्रुव ने आज अधिक वर्षा के कारण पुल-पुलिया के ऊपर चल रहे पानी का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने बड़गांव और छेड़ीबेड़ा पुल-पुलिया के ऊपर चल रहे पानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के ऊपर पानी पानी चलने के कारण रुके ग्रामीणों से चर्चा की तथा मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किये की फँसे ग्रामीणों के रुकने और खाने की व्यवस्था करें।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story