- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- केंद्र प्रभारी और...
CG-DPR
केंद्र प्रभारी और पर्यवेक्षकों को व्यवस्था के संबंध में दिए निर्देश
jantaserishta.com
18 March 2023 8:10 AM IST

x
रायपुर: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पी.एस. ध्रुव 10वीं बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने औचक रूप से खड़गवा विकासखंड के ग्राम उधनापुर परीक्षा केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था का मुआयना किया। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र प्रभारी और पर्यवेक्षकों से बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की और केंद्र में नकल न होने देने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर इसके बाद पूर्व माध्यमिक शाला उधनापुर व प्राथमिक शाला शिवपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इन दोनों शालाओं में बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में विस्तार से चर्चा की और बच्चों से सवाल पूछकर उनके ज्ञान का स्तर भी परखा। कलेक्टर ने बच्चों को व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा का महत्व एवं जीवन में आने वाली चुनौतियों का हौसले के साथ सामना करने का पाठ भी पढ़ाया।
Tagsमनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टरमनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरManendragarh-Chirmiri-Bharatpur CollectorManendragarh-Chirmiri-Bharatpur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





