CG-DPR

कस्टम मिलिंग का चावल तेजी से जमा कराने के निर्देश

jantaserishta.com
4 Jan 2023 8:16 AM IST
कस्टम मिलिंग का चावल तेजी से जमा कराने के निर्देश
x
रायपुर: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग की स्थिति का जायजा लेने के लिए अचानक मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के पिपरिया स्थित गोयल राईस मिल का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मिलर्स को प्रदाय धान की मिलिंग के बारे में जानकारी ली और कस्टम मिलिंग का चावल तेजी से जमा कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गोयल राईस मिल में फोर्टिफाईड राईस के तैयार किए जाने के प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने मिलर्स को फोर्टिफाईड राईस की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखने को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 30 दिसम्बर को आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के सभी जिले में राज्य योजना के राशनकार्डधारियों को फोर्टिफाईड चावल वितरण करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मिलर्स को पूरी क्षमता में मिल का संचालन करना तथा निर्धारित समयावधि में सीएमआर और एफआर के गुणवत्ता युक्त चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खाद्य अधिकारी श्री संजय ठाकुर, तहसीलदार श्री अशोक सिंह, नायब तहसीलदार श्री श्रीकांत पाण्डेय उनके साथ थे।
गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कुल 23 उपार्जन केन्द्रों में की जा रही है। अब तक जिले में 10 हजार 733 किसानों से 5 लाख 7 हजार 182 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से 4 लाख 6 हजार 459 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। मिलर्स द्वारा सीएमआर कोटे के अब तक 2 लाख 25 हजार क्विंटल के चावल जमा कराया जा चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story