CG-DPR

पॉलिटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज में संस्थावार प्रवेश

jantaserishta.com
17 Oct 2022 9:05 AM IST
पॉलिटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज में संस्थावार प्रवेश
x
बलरामपुर: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्थावार ऑनलाइन कॉउंसलिंग आज 17 अक्टूबर से प्रारंभ होगी।
शासकीय पॉलिटेक्निक रामानुजगंज में संचालित 3 वर्षीय डिप्लोमा (सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सीजी पीपीटी 2022 की परीक्षा एवं कक्षा 10वीं के प्राप्तांक के अंक को मेरिट लिस्ट का आधार बनाया गया है तथा द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु 12वीं गणित संकाय से उत्तीर्ण प्राप्तांक अंक को एवं द्विवर्षीय आईटीआई उर्त्तीण को मेरिट लिस्ट का आधार बनाया गया है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज के सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं कॉउंसलिंग कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story