CG-DPR

मनरेगा के कार्यों, आंगनबाड़ी केन्द्र, सड़क निर्माण सहित धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
8 Jan 2023 10:09 AM IST
मनरेगा के कार्यों, आंगनबाड़ी केन्द्र, सड़क निर्माण सहित धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण
x
बालोद: कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में पहुॅचकर गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम कमरौद में मनरेगा के कार्य, ग्राम परना में आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम परसतराई में धान खरीदी केन्द्र और ग्राम भालूकोन्हा में सड़क नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव मौजूद थे। उन्होंने ग्राम कमरौद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् चल रहे डबरी गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कार्यस्थल में पहुॅचकर मजदूरों से चर्चा की। उन्होंने मजदूरों से कार्यस्थल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि कार्यस्थल पर पेयजल, छाया व प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध है। कलेक्टर ने मजदूरों से समय पर मजदूरी भुगतान तथा वर्षभर में मिलने वाले कार्यदिवसों की जानकारी भी ली। उन्होंने इस दौरान मस्टर रोल का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने तकनीकी सहायक से कार्यस्थल पर सभी गोदी की नाप करने के निर्देश दिए तथा अपने समक्ष गोदी की नाप भी कराई।
कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम परना के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से नाम पूछा और उनसे कविताएॅ भी सुनी। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र की नन्ही बच्ची कामना, पलक और रोशनी ने कविता भी सुनाई। कविता सुनकर कलेक्टर ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें बिस्किट प्रदान किया। उन्होंने वहॉ बच्चों को पिलाए जाने वाले फॉलिक एसिड सीरप की जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में कुपोषित बच्चों की जानकारी लेकर उनके पोषण स्तर में आये बदलाव को देखने बच्चों का वजन तौल भी कराया। जिसमें बच्चों का वजन पहले से बेहतर स्थिति में पाया गया। उन्होंने वहॉ बच्चों एवं महिलाओं के लिए पकाये जा रहे भोजन का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में गर्भवती व शिशुवती महिलाओं से चर्चा की और मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के अंतर्गत मिलने वाले पोषक आहार की जानकारी ली। कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम परसतराई में धान खरीदी केन्द्र पहुॅचे। उन्होंने वहॉ अब तक खरीदी गए धान की मात्रा, धान के उठाव सहित धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत के सीईओ श्री अश्वन कुमार पुसाम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story