- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बकावंड-क़रपावंड-कोलावल...
CG-DPR
बकावंड-क़रपावंड-कोलावल और जगदलपुर बाईपास मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण
jantaserishta.com
31 Oct 2022 9:43 AM IST

x
रायपुर: बस्तर जिले को ओडिसा राज्य से जोड़ने वाले बकावंड-क़रपावंड-कोलावल और जगदलपुर शहर के बाईपास सड़क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य का निरीक्षण रविवार को बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने किया। उन्होंने बस्तर जिले में चल रहे सड़क विकास कार्य के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि बस्तर जिले में सीमावर्ती सड़क बकावंड-क़रपावंड-कोलावल 21 करोड़ 44 लाख की लागत से 26 किलोमीटर लम्बाई के मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने ओड़िशा राज्य की सीमा तक जाकर सड़क विकास कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद लगभग 41 करोड़ की लागत से 19.29 किमी लम्बा जगदलपुर बाईपास सड़क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने यहां अधिकारियों को इस कार्य को जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.के.सिंह, एसडीओ श्री आर के बतरा, श्री देवांगन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





