CG-DPR

जांच कमेटी गठित

jantaserishta.com
16 Oct 2022 10:59 AM IST
जांच कमेटी गठित
x
उत्तर बस्तर कांकेर: विकासखंड कांकेर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हारपुरी मैं कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत ग्राम बारदेवरी निवासी कुमारी दुर्गेश्वरी मंडावी द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या कर लेने के प्रकरण में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जांच समिति में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला परियोजना समन्वयक आर.पी.मिरे, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती सिनीवाली गोयल, महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया और सहायक खंड शिक्षा अधिकारी कांकेर दीपक ठाकुर को शामिल किया गया है। जांच समिति उक्त प्रकरण की विस्तृत जांच कर 17 अक्टूबर तक जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story