CG-DPR

महिला सशक्तिकरण में नवाचार

jantaserishta.com
6 March 2023 8:35 AM IST
महिला सशक्तिकरण में नवाचार
x
खैरागढ़: छत्तीसगढ़ शासन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान हेतु शालाओं में आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को प्रेरक बनाने हेतु केसीजी कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर के निर्देशन में एवम् विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी के वी राव के मार्गदर्शन में जिले के शालाओं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष आयोजन के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को शालाओं से जोड़ना, उनका झिझक दूर करना व बच्चे जब स्कूल से घर जाए तो माताएं बच्चों की पढ़ाई लिखाई में सहयोग को प्रेरित करना था। खैरागढ़ बीईओ नीलम राजपूत ने इस अभियान को लेकर विकासखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं से महिलाओं को कक्षाध्यापन करने हेतु प्रेरित किया था। आयोजन कर इसका क्रियान्वयन किया गया। इस आयोजन में खैरागढ़ विकासखंड की शालाओं में 738 माताओं ने 13178 बच्चों के क्लास लिए। उक्त अवसर पर बकायदा उन्होंने बच्चो के शिक्षा गुणवत्ता स्तर की जांच भी की।
स्कूलों में महिलाओं द्वारा स्कूल ब्यूटीफिकेशन पर काम करते हुए पाम व वॉटलब्रश के पौधे रोपे। इस नवाचार से बच्चों में भी काफी कौतूहल देखा गया। विकासखंड स्तर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति के सदस्य, सहा वि ख शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ अमरीका देवांगन, किशोरी लाल अमेला, बीआरसी सुजीत सिंह चौहान सहित शालाओं के प्रधान पाठक और स्टॉफ ने योगदान दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story