- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जनसम्पर्क विभाग द्वारा...
CG-DPR
जनसम्पर्क विभाग द्वारा कटेकल्याण में लगाई गई सूचना शिविर
jantaserishta.com
4 March 2023 8:56 AM IST

x
दंतेवाड़ा: जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिले के कटेकल्याण विकासखंड के साप्ताहिक हाट-बाजार में सूचना शिविर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें हाट-बाजार करने आए ग्रामीणों ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने ऐसे शिविरों का आयोजन को एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा की सभी विभागों की प्रमुख उपलब्धि एवं योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है। गौरतलब है कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सनबोर्ड के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना. सुराजी गांव योजना. छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वनोपज, छत्तीसगढ़ मॉडल, बिजली बिल हाफ, कृष्ण कुंज, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, राजीव युवा मितान क्लब, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्रियों का निःशुल्क वितरण, प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





