- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उद्योग मंत्री श्री...
CG-DPR
उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने मेडिसीन बाईक और वेन को दिखायी हरी झंडी
jantaserishta.com
21 Oct 2022 8:49 AM IST

x
रायपुर: उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने नारायणपुर जिला प्रवास के दौरान जिला अस्पताल नारायणपुर में मेडिसीन वेन और मोटर बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखायी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोटर बाईक और मेडिसीन वेन के माध्यम अब अंदरूनी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयां आसानी से पहुंचायी जा सकेगी, जिसका लाभ अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं मरीजों एवं उनके परिजनों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री लखमा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल के सभी वार्डों में रह रहे मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध करायी जाये। मंत्री श्री लखमा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य एवं अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डाे पुरूष वार्ड, महिला वार्ड सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया और अस्पताल परिसर में और अधिक साफ-सफाई एवं सुविधा प्रदान करने कहा। इस दौरान हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





