CG-DPR

उद्योग मंत्री कवासी लखमा मावली माता मेला में हुए शामिल

jantaserishta.com
16 March 2023 8:03 AM IST
उद्योग मंत्री कवासी लखमा मावली माता मेला में हुए शामिल
x
रायपुर: उद्योग मंत्री कवासी लखमा विश्वप्रसिद्ध मावली माता मेला में शामिल हुए। यहां उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ मुसरईया माता और मावली माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। सुकमा जिले के छिंदगढ़ में मावली माता मेला का आयोजन 12 वर्ष में एक बार होता है। इसकी प्रसिद्धी इतनी है कि इस मेले में शामिल होने के लिए दूसरे देश के लोग भी पहुंचते हैं।
मंत्री श्री कवासी लखमा मावली माता मेला में नृत्यदल में शामिल होकर ढोल बजाकर पारंपरिक नृत्य किया। इस दौरान उन्होंने छिंदगढ़ में बन रहे नए देवगुड़ी का निरीक्षण भी किया। मावली माता मेला में दूर-दूर से लोग बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। मेले में शामिल होने फ्रांस से पहुंचे दंपत्ति ने बताया कि वे तीरथगढ़ आये थे पर जैसे ही मेले के बारे में हमें पता चला हम यह घुमने आ गये। यहां आने के बाद हमें बहुत ही शांति और सुकून का अहसास हो रहा है। इसके साथ ही हमें यहां की संस्कृति को देखने का मौका मिला, जो हमारे लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story