- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सुकमा में उद्योग...
सुकमा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया ध्वजारोहण

रायपुर: सुकमा जिले में आजादी का अमृत महोत्सव पर 76वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस की परेड में सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला महिला पुलिस बल, नगर सेनानी, वन विभाग सहित बालक एवं बालिका एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ी शामिल थी। मुख्य अतिथि ने शान्ति के प्रतीक सफेद कपोत और हर्ष व उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





