CG-DPR

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022: जिला मुख्यालय कोण्डागांव में संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद द्वारा किया जायेगा ध्वजारोहण

jantaserishta.com
14 Aug 2022 11:28 AM IST
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022: जिला मुख्यालय कोण्डागांव में संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद द्वारा किया जायेगा ध्वजारोहण
x

कोण्डागांव: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे पूर्व वर्ष भांति विकास नगर स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री कुँवर सिंह निषाद द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्य समारोह में प्रातः 8ः55 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा, इसके पश्चात प्रातः 9ः05 बजे राष्ट्रगान होगा। वहीं प्रातः 9ः06 बजे पुलिस बल, केन्द्रीय अर्ध्दसैनिक बल एवं नगर सेना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा और रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं श्वेत कपोत आकाश में छोड़े जायेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित किया जायेगा। वहीं उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story