- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- गरिमामय ढंग से उत्साह...
गरिमामय ढंग से उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उत्तर बस्तर कांकेर: भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ को कांकेर जिले में गरिमामय ढंग से उत्साह पूर्वक मनाया गया, शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं वन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान पश्चात उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा भी उनके साथ मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





