- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिलें में बढ़ती हुई सड़क...
CG-DPR
जिलें में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना चिंताजनक, ब्लैकस्पॉट की पहचान करें सुधार- सांसद
jantaserishta.com
23 Sept 2022 11:05 AM IST

x
बलौदाबाजार: सांसद गुहा राम अजगले की अध्यक्षता में सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा बैठक संपन्न हुआ। जिसमें जिलें में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना की संख्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गयी है। साथ ही श्री अजगले ने जिलें में ब्लैक स्पॉट का चिंहाकित कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत एवं उनके सुधार की भी योजना प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। इस दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी,बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा,कलेक्टर रजत बंसल, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक झा उपस्थित रहे। जिला परिवहन अधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को जिले के ब्लैक स्पॉट का चिंहाकित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सकरी बायपास चौक में दुर्घटना से बचाव सम्बंधित व्यवस्था दुरुस्त करनें,एवं मुख चौक चौराहो में हाई रैजुलेशन कैमरा लगाने कहा गया है। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहे। इसी तरह विद्युत समिति की बैठक में वनांचल क्षेत्रों में विद्युतीकरण में तेजी लाने साथ ही चिह्नांकित लो वॉल्टेज से प्रभावित गांवों में सब स्टेशन बनानें के निर्देश दिए है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





