- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जनहानि के दो मामले में...
CG-DPR
जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
jantaserishta.com
20 April 2023 3:02 AM GMT

x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 02 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम लोरो, निवासी स्व. राजेन्द्र राम का नदी के पानी में डूबने से 07 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी गुलाबी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड के ग्राम भागलपुर, निवासी स्व. फुलकुंवर सोनवानी का तालाब के पानी में डूबने से 13 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सुषमा सोनवानी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

jantaserishta.com
Next Story