CG-DPR

शहीद वीर गेंद सिंह की स्मृति में पखांजूर में किया जाएगा 21 को आभार आयोजन कार्यक्रम

jantaserishta.com
20 Aug 2022 9:50 AM IST
शहीद वीर गेंद सिंह की स्मृति में पखांजूर में किया जाएगा 21 को आभार आयोजन कार्यक्रम
x

उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के पलकोट क्षेत्र के जननायक शहीद गेंदसिंह की स्मृति में उनके स्मारक स्थल पर 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे आभार आयोजन कार्यक्रम किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल में दंतेश्वरी माता की आरती, पलकोट क्षेत्र के जननायक शहीद वीर गेंद सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण, धनकुल लोक गीत की प्रस्तुति, स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में शहीद वीर गेंद सिंह के योगदान पर परिचर्चा एवं शहीद वीर गेंदसिंह के जीवन पर आधारित लघु पुस्तिका का वितरण, बस्तर की संस्कृति पर हल्बी लोक नृत्य, डंडा नृत्य, हल्बी लोकगीत, शहीद वीर गेंदसिंह के योगदान को समर्पित नाटक का मंचन और शहीद वीर गेंद सिंह के वंशजों का सम्मान किया जाएगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story