CG-DPR

कत्थक के 15-40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया और 40 प्लस आयु वर्ग में बेमेतरा के बंटी खत्री रही प्रथम

jantaserishta.com
30 Jan 2023 8:26 AM IST
कत्थक के 15-40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया और 40 प्लस आयु वर्ग में बेमेतरा के बंटी खत्री रही प्रथम
x
रायपुर: राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के संकल्प हाल में भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधा के अन्तर्गत आज भरतनाट्यम और कत्थक नृत्य की फाइनल प्रतियोगिता अयोजित हुई। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय नृत्य कला में प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भरतनाट्यम के 15 से 40 आयु वर्ग में दुर्ग की पलक उपाध्याय ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं रायपुर की अभिनया द्वितीय और कांकेर की पूजा नाग तृतीय स्थान पर रही। कत्थक नृत्य में 15 से 40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया ने प्रथम स्थान, बिलासपुर की सृष्टि गर्ग ने द्वितीय और खैरागढ़ के सम्राट चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कत्थक के ही 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की स्पर्धा में बेमेतरा के बंटी खत्री प्रथम और रायपुर की स्वीटी पगारिया द्वितीय स्थान पर रही।
भरतनाट्यम के निर्णायक मंडल में श्री लकी मोहंती, श्रीमती नीता राजेंद्र गहड़वाल और श्रीमती सुमी अजय शामिल रहे। वहीं कत्थक नृत्य के निर्णायक मंडल में श्रीमती नीता राजेंद्र गहड़वाल, सुश्री वासंती वैष्णव और डॉ. राजश्री नामदेव शामिल रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story