CG-DPR

दुलदुला के कोरना गौठान में समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

jantaserishta.com
2 Sept 2022 8:56 AM IST
दुलदुला के कोरना गौठान में समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण
x
जशपुरनगर: कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देश में दुलदुला विकासखंड के कोरना गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं को कृषि विभाग द्वारा वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ दुलदुला श्री बजरंग वर्मा, समूह की महिलाएं सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि की पूरी जानकारी देते हुए उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि गोबर में केंचुआ डालकर खाद निर्माण होने में 45 दिन का समय लगता है परंतु डीकंपोजर से लगभग 30 दिनों में ही खाद तैयार हो जाएगा। इस प्रशिक्षण का डोभ एवं बंगुरकेला पंचायत की समूह की महिलाओं द्वारा भी लाभ लिया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताह में दुलदुला विकासखंड के गौठानों में कार्यरत सभी स्वसहायता समूह की महिलाओं को इस संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।स.क्र. /1265/सुरजीत
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story