- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रभारी मंत्री उमेश...
CG-DPR
प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने हितग्राहियों को चेक, वन अधिकार पट्टा और सामग्री वितरण किया
jantaserishta.com
7 Dec 2022 8:56 AM IST

x
जशपुरनगर: उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने सोमवार को कुनकुरी विकासखण्ड के जनपद पंचायत कार्यालय के परिसर में हितग्राहियों को सामग्री, चेक और पट्टा वितरण किया और योजना की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक भरतपुर सोनहत व उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्री गुलाब कमरो, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने 10 हितग्राहियों को सरसो, अलसी मिनी कीट वितरण और 03 समूहों को छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् 45 हजार का चेक वितरण किया। इनमें गड़ाकांटा के मिलन समूह, नवापारा के सितारा समूह और कण्डोरा के गायत्री समूह शामिल हैं। इसी प्रकार 18 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरण किया। इनमें जोकबहला के रंजीत लकड़ा, प्रकाश लकड़ा, नारायणपुर के शोभन्तु राम, भुनेश्वर यादव, नरेन्द्र यादव, शेखर यादव, नीरा प्रजापति, भौवा राम, चिटकवाईन के लक्ष्मण राम, रघुनाथ राम, मोती राम, रामदयाल राम, पूरन राम, रोहित यादव, सलियाटोली के परखितो यादव, डुमरटोली के शंकर यादव, सिरू यादव और चटकपुर के श्रीमती तिजो शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





