- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रभारी मंत्री अमरजीत...
प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत पहुंचे रेडियो संगवारी एफएम 90.8 के स्टूडियो

राजनांदगांव: प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, संस्कृति व जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम पर राजनांदगांव पहुंचे थे। जहां राजनांदगांव स्थित कम्युनिटी रेडियो संगवारी के स्टूडियो में पहुंचकर सीधे प्रसारण से जुड़े और उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं, प्रदेश में हो रहे विकास, राज्य की संस्कृति, छत्तीसगढ फिल्म सिटी और सरकार की खाद्यान्न योजना पीडीएस के बेहतर हो रहे क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। रेडियो संगवारी के कार्यक्रम में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जिले वासियों, प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति प्रेम और भाईचारे और सद्भावना को बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





