- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रभारी सीईओ जिपं ने...
CG-DPR
प्रभारी सीईओ जिपं ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क के निर्माण कार्यों का किया मुआयना
jantaserishta.com
5 March 2023 8:54 AM IST

x
बेमेतरा: कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा के निर्देश पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरुचि सिंह ने आज शनिवार को विकासखंड बेरला और बेमेतरा के ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) गौठानो और अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बेरला विकासखंड के ग्राम भांड और साँकरा गोठान का निरीक्षण किया। ज्ञात हों की जिले में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शुभारंभ 31 मार्च तक होना है जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में स्पूर्ती लाने और समय सीमा में सभी कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माणाधीन ग्रामीण औद्योगिक पार्क के निर्माण कार्य पूरा होने के अवधि एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने औद्योगिक पार्क के नक्शे का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने तथा गुणवत्ता का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने कहा कि गर्मी के महीने में जल स्तर और तालाबों का पानी सुख जाता हैं इसे देखते हुए पहले से कार्ययोजन बनाकर अमृत सरोवर बन जाना चाहिए और साथ ही 31 मार्च तक सारे 75 अमृत सरोवरों का गहरीकरण करने के निर्देश दिए ताकि गर्मी में जलस्त्रोत में पानी का अभाव ना हों । वर्तमान में अभी तक जिले में 20 अमृत सरोवर पूर्ण हो चुकें हैं और कई पूर्ण होने को हैं।
सीईओ ने कहा की ग्रामीण औद्योगिक पार्क के अंतर्गत ग्राम गंगापुर में उन्नत बीज उत्पादन किया जाएगा और ग्राम भांड़ में पोहा मिल चलाई जाएगी एवं साँकरा में मशरुम उत्पादन और प्रिंटिंग प्रेस का काम किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





