- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- आकस्मिक मृत्यु के 5...
CG-DPR
आकस्मिक मृत्यु के 5 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
jantaserishta.com
7 Oct 2022 9:51 AM IST

x
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम धुरकोट के श्री प्रहलाद धीवर की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती दरसमति, ग्राम अमोदा निवासी श्रीमती राजकुमारी यादव की मृत्यु अग्निदुर्घटना से होने के कारण उनकी पुत्री श्रीमती जलवती यादव तहसील अकलतरा के ग्राम मधुवा निवासी सुश्री प्रियंका सिदार की बिच्छु दंश से होने पर उनके पिता श्री संतोष कुमार गोड़, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम रिगनी के श्री भुनेश्वर कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री राधेश्याम कश्यप और तहसील पामगढ़ के ग्राम खरौद के श्री गौरव राही की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री जितेन्द्र राही को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





