CG-DPR

मुख्यमंत्री घोषणा का अमल शुरू: जिले में 91 लाख 98 हजार की लागत् बनी एकलव्य खेल अकादमी तीरंदाजी केन्द्र

jantaserishta.com
24 Feb 2023 8:46 AM IST
मुख्यमंत्री घोषणा का अमल शुरू: जिले में 91 लाख 98 हजार की लागत् बनी एकलव्य खेल अकादमी तीरंदाजी केन्द्र
x
जशपुरनगर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर में 91 लाख 98 हजार की लागत् से एकलव्य खेल अकादमी तीरंदाजी केन्द्र की घोषणा की गई थी। जिला प्रशासन के सार्थक पहल से मुख्यमंत्री के घोषणा का अमल किया गया है। जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों व वनांचलों के प्रतिभावान छात्रों के प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए रंजीता स्टेडियम के परिसर में तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी का संचालन किया जा रहा है। जहाँ चयनित बच्चों को निःशुल्क अध्ययन, प्रशिक्षण एवं आवास की पूर्ण व्यवस्था प्रदान की गई है। अकादमी में तिरांदाजी, ताईक्वांडो और तैयारकी के 10-10 बच्चे प्रशिक्षण ले रहें हैं। विशेष कर पहाड़ी क्षेत्र और दूरस्थ अंचल के बच्चों का चयन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि संस्थान में तीरंदाजी, ताइक्वांडो एवं तैराकी विधा शामिल है। जिसके अंतर्गत कुल 30 छात्रों का चयन हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story