- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बाबा गुरू घासीदास के...
बाबा गुरू घासीदास के विचारों एवं सिद्धांतों को करें आत्मसात्: गुरू रूद्रकुमार

रायपुर: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री और सतनामी समाज के जगतगुरु गुरू रूद्रकुमार आज बालोद जिले में आयोजित सतनाम संदेश यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि सतनाम समाज के सभी अनुयायियों को परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात् कर अपने विचार एवं कर्म को स्वच्छ, सुंदर एवं उज्ज्वल बनाए। उन्होंने सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास एवं अन्य गुरूओं के त्याग, तपस्या एवं उनके पावन कर्मों तथा गौरवशाली विरासत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





