CG-DPR

आई.टी.आई. डभरा में रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन

jantaserishta.com
12 Sept 2022 8:48 AM IST
आई.टी.आई. डभरा में रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन
x
जांजगीर-चांपा: जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. डभरा में रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन 12 सितम्बर 2022 दिन सोमवार को किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में नया रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। नया पंजीयन के लिए सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन कराकर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति, निवास आदि प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। रोजगार पंजीयन का कार्य प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन में भाग लेने के इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, पंजीयन मार्गदर्शन में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story