- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- आई.टी.आई. सक्ती में 20...
CG-DPR
आई.टी.आई. सक्ती में 20 अक्टूबर को रोजगार पंजीयन शिविर एवं मार्गदर्शन
jantaserishta.com
20 Oct 2022 10:54 AM IST

x
सक्ती: जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. सक्ती में रोजगार पंजीयन एवं पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन गुरुवार 20 अक्टूबर प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में नया रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जावेगा। नया पंजीयन के लिये सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन कराकर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति, निवास, आदि प्रमाण पत्रों के साथ एवं स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। शिविर में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक आवेदिका अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं आधारकार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, पंजीयन मार्गदर्शन में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





