- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- शहरी स्वास्थ्य...
शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन की होगी भर्ती

मुंगेली: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 15वें आयोग सत्र 2021-22 हेतु चिकित्सा अनुदान के अधीन शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन की भर्ती की जाएगी। इस हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच एवं सत्यापन उपरांत अंतिम प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है। जारी अंतिम प्रावीण्य सूची के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 25 और 26 अगस्त को आयोजित की जा रही है। कौशल परीक्षा में आमंत्रित अभ्यर्थियों की सूची, कौशल परीक्षा हेतु समय-सारिणी एवं प्रवेश -पत्र आदि की जानकारी के लिए कार्यायल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना-पटल तथा जिले के वेबसाईट www.mungeli.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





