CG-DPR

वालंटियरों द्वारा किया जा रहा बंधक श्रमिक सर्वेक्षण

jantaserishta.com
1 Nov 2022 9:47 AM IST
वालंटियरों द्वारा किया जा रहा बंधक श्रमिक सर्वेक्षण
x
सूरजपुर: छ.ग. शासन श्रम विभाग के द्वारा बंधक श्रमिक सर्वेक्षण हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में बंधक श्रम अंतर्गत सतर्कता समिति की बैठक कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा की अध्यक्षता में विगत दिनों आयोजित की गई थी जिसमें बंधक श्रमिक सर्वेक्षण हेतु संस्था साक्षरता मिशन प्राधिकरण का चयन किया गया था। प्राधिकरण के वालंटियरों द्वारा जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त संस्थानों जैसे औद्योगिक संस्थानों, होटलों, ढाबों, ईंट-भट्टा, क्रेशर, राईस मिल एवं पेट्रोल पम्प इत्यादि संस्थानों में बंधक श्रमिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिस हेतु समस्त संस्थानों को सूचित किया गया है कि बंधक श्रमिक सर्वेक्षण के दौरान सर्वेक्षण कर रहे वालंटियरों को सहयोग प्रदाय करें सर्वेक्षण में किसी भी संस्था में बंधक श्रमिक पाए जाने पर नियोजक के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण माननीय श्रम न्यायालय में दर्ज किया जावेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story