CG-DPR

गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्योत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

jantaserishta.com
30 Oct 2022 8:55 AM IST
गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्योत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य की 23वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में 1 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव के साथ ही 1 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियो का जायजा लेने के लिए प्रदेश के गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू साइंस कालेज मैदान पहुंचे।
श्री साहू ने तय समय पर तैयारियों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री साहू ने राज्योत्सव के अवसर पर तैयार किए जा रहे लोक निर्माण एवं पर्यटन विभाग के स्टाल्स का निरीक्षण किया और इनकी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर गृह, लोक निर्माण और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story