- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- गौरेला पेंड्रा मरवाही...
CG-DPR
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 7 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए अवकाश घोषित
jantaserishta.com
5 Jan 2023 10:46 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: घने कोहरे और अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए 5 से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला महिला एवम बाल विकास अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं कोहरे के प्रकोप के कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपस्थित होने वाले 3 वर्ष से 6 वर्ष के लाभार्थी बच्चों को कड़ाके के ठंड एवं शीतलहर से बचाने के लिए परियोजना गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए 5 से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश अवधि में सभी आंगबाड़ी केन्द्र खुले रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहेंगे। लाभार्थियों को टेक होम राशन (गर्म भोजन, रेडी टू ईट ) का वितरण, सामुदायिक गतिविधियों एवं शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत किया जायेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





