- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- एच.आई.व्ही. पीड़ित...
CG-DPR
एच.आई.व्ही. पीड़ित मरीजों को मिल रही निःशुल्क दवा और अन्त्योदय अन्नयोजना का लाभ
jantaserishta.com
20 Nov 2022 8:27 AM IST

x
रायपुर: संचालक स्वास्थ्य सेवायें भीम सिंह की अध्यक्षता में जीपा कन्वेंशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। एचआई. व्ही. के साथ जी रहे लोग (पी.एल.एच.ए.) समाज मंे समानता के अधिकार के साथ जीवन व्यतित कर सकंे, उनके साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव को खत्म किया जा सके इस उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजन किया गया, ताकि ऐसे पीड़ित लोग एक नागरिक के रूप मंे मौलिक अधिकार जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य सूरक्षा, आवागमन जैसे मूलभूत आवश्यकताओं का उपयोग करने में सक्षम हो सकें। उक्त कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त परियोजना संचालक, डा.ॅ खेमराज सोनवानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग, खाद्य विभाग के प्रतिनिधि एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी उपस्थित थे।
संचालक श्री सिंह कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पी.एल.एच.ए. लोगों से रूबरू होकर और शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए। पी.एल.एच.ए. लोगों के द्वारा संचालक को अवगत कराया गया कि उन्हें निरन्तर निःशुल्क दवा प्राप्त करायी जा रही है तथा अन्त्योदय अन्न योजना के अंतगर्त राशन भी मिल रहा है। आगामी समय में भी एड्स कार्यक्रम की नियमित निगरानी एवं पी.एल.एच.ए. को समानता का अधिकार सुगम व सहज रूप से प्रदाय करने हेतु जिला स्तर पर समीक्षा एवं समन्वय बैठक करने का निर्देश दिए। ऐसे लोग जिनके द्वारा निर्धारित समय और खुराक के साथ नियमित उपचार ले रहे हैं ऐसे सभी पी.एल.एच.ए. के लिए प्रेरणा वाहक के रूप में सामान्य एवं स्वस्थ्य जीवन जी रहे हैं लोगों का सम्मान किया गया। संचालक श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य शासकीय विभाग एवं स्वयं सेवी सस्ंथाओं के कर्मचारियों को संवेदनशील विषय पर कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया।
TagsBhim singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





