- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उच्च शिक्षा मंत्री...
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने पौधे रोपकर कृष्ण कुंज का किया लोकार्पण

रायगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार नगरीय क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देने तथा एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के पौधों की उपलब्धता के उद्देश्य से आज कृष्ण कुंज का लोकार्पण जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने सारंगढ़ में पौधारोपण कर कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े एवं अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती पद्मा घनश्याम मनहर ने भी कृष्ण कुंज में पौधारोपण किया। जिले में नगर पालिका सारंगढ़ के साथ रायगढ़ के बांझीनपाली, नगर पंचायत पुसौर के बोरोडीपा, नगर पंचायत पुसौर, सरिया और घरघोड़ा में पौधरोपण किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





