CG-DPR
छत्तीसगढ़ महिला आयोग द्वारा 22 सितम्बर को कोण्डागांव में की जायेगी सुनवाई
jantaserishta.com
20 Sept 2022 10:16 AM IST

x
कोण्डागांव: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 22 सितम्बर 2022 को कलेक्टोरेट कोण्डागांव के सभागार में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक सुनवाई की जायेगी। सचिव छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्राप्त कोण्डागांव जिले के 11 प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ माननीय अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं सदस्यों द्वारा की जायेगी। उक्त सुनवाई नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के आलोक में की जानी है। इस हेतु जारी दिशा-निर्देशों सोशल डिस्टेंस एवं फिजीकल डिस्टेंस का पालन, सेनेटाईजर की व्यवस्था, मास्क का उपयोग एवं अन्य प्रावधानों का परिपालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उक्त सुनवाई में प्रकरणों से सम्बन्धित आवेदिका एवं अनावेदकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य रूप से नोटिस तामिल कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित आधिकारियों को दिए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





