CG-DPR

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा

jantaserishta.com
13 Oct 2022 10:23 AM IST
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा
x
रायपुर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव 13 अक्टूबर को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं श्री भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदीपान और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री अभिजीत सिंह भी बैठक में शामिल होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सरगुजा संभाग के विभागीय संयुक्त संचालक, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जन्स, खंड चिकित्सा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, अस्पताल सलाहकारों और खंड कार्यक्रम प्रबंधकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story