CG-DPR

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर जाएंगे

jantaserishta.com
14 Sept 2022 5:22 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर जाएंगे
x
रायपुर: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर जाएंगे। वे इस दौरान बस्तर में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे मेडिकल कॉलेज में आयोजित भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव 15 सितम्बर को दोपहर ढाई बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। स्वास्थ्य मंत्री शाम सवा चार बजे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर में भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। श्री सिंहदेव शाम छह बजे मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे रात साढ़े आठ बजे सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
श्री सिंहदेव अगले दिन 16 सितम्बर को सवेरे साढ़े दस बजे जगदलपुर जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे पत्रकार भवन में प्रेस-वार्ता को संबोधित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री दोपहर साढ़े 12 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव शाम चार बजे चेम्बर भवन में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में शामिल होने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री अगले दिन 17 सितम्बर को सवेरे साढ़े दस बजे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे जगदलपुर से नियमित विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story