- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्वास्थ्य मंत्री...
CG-DPR
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ब्लड बैंक, हमर लैब व ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश
jantaserishta.com
23 Feb 2023 7:56 AM IST

x
रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिलों में ब्लड बैंक, हमर लैब और ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में डीकेएस अस्पताल में सुपरस्पेश्लिस्ट्स और अन्य डॉक्टरों को इंसेंटिव प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान भी बैठक में मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने चीफ मिनिस्टर पब्लिक हेल्थ ट्रांसफारमेशन फण्ड (CMPHTF) में वर्तमान में उपलब्ध राशि और आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसम्बर माह तक प्राप्त होने वाली अनुमानित राशि से कार्य स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार कर अधिशासी समिति की अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों में ओटी सेवाओं को मजबूत करने अधोसंरचना और उपकरणों की उपलब्धता का विश्लेषण कर जरुरी निर्माण कार्यों एवं उपकरणों का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए चीफ मिनिस्टर पब्लिक हेल्थ ट्रांसफारमेशन फण्ड की आगामी बैठक में रखने को कहा।
श्री सिंहदेव ने जनवरी-2022 में ब्लड बैंक, हमर लैब और ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए अनुमोदित गतिविधियों में उपकरणों की वर्तमान जरुरतों को ब्लड बैंक, हमर लैब व स्टोर के संबंधित नोडल अधिकारियों के माध्यम से जिले से वेरिफाई करवाकर वर्तमान आवश्यकता के अनुसार पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





