CG-DPR

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में हुए शामिल

jantaserishta.com
13 Sept 2022 8:19 AM IST
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में हुए शामिल
x
रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। बैठक में टीबीमुक्त भारत अभियान, रक्तदान अमृत महोत्सव (रक्तदान शिविरों के देशव्यापी आयोजन) और आयुष्मान योजना के संबंध में चर्चा की गई। श्री सिंहदेव के साथ सिविल लाइन स्थित चिप्स (CHIPS) कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के संचालक श्री विलास संदीपन भोसकर भी ऑनलाइन बैठक में मौजूद थे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में टीबीमुक्त भारत अभियान और रक्तदान अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक देश में ये दोनों अभियान संचालित किए जाएंगे। उन्होंने गैर-सरकारी संगठनों और जन समुदायों को इन अभियानों से जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाने का आग्रह किया। डॉ. मंडाविया ने मीडिया के माध्यम से भी लोगों को इस बारे में जागरूक करने कहा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 तक भारत से टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्ड बनाने पर भी जोर दिया जिससे लोगों को इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story