CG-DPR

स्वास्थ्य मंत्री ने किया एडवांस एक्सरे मशीन का शुभारंभ

jantaserishta.com
23 Sept 2022 9:03 AM IST
स्वास्थ्य मंत्री ने किया एडवांस एक्सरे मशीन का शुभारंभ
x
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध अस्पताल में अत्याधुनिक एडवांस एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मशीन की कार्य क्षमता और अन्य प्रणालियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस मशीन के शुरू होने से अस्पताल में मरीजों को अधिक सुविधा मिलने की बात कही।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थापित एडवांस एक्सरे मशीन जर्मनी से करीब 87 लाख रुपये की लागत से मंगाया गया है। इस मोबाइल मशीन में करीब 270 रोटेशन की सुविधा होने से अब मरीज के बेड के पास आसानी से रखकर उपयोग किया जा सकता है। मरीजो को अब एक्सरे के लिए अलग से एक्सरे कक्ष में जाने की जरूरत नही पड़ेगी ।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि,मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आर. मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story