CG-DPR

स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रुप वाटर प्लांट स्थल का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
10 Jan 2023 10:19 AM IST
स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रुप वाटर प्लांट स्थल का किया निरीक्षण
x
अम्बिकापुर: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत परसोड़ी खुर्द में जल जीवन मिशन अंतर्गत 106 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रुप वाटर प्लांट का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के पास में ही घुनघुट्टा नदी पर बने एनीकट के पास प्लांट स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस वाटर प्लान्ट से करीब 80 गांव के लोगों के घर मे नल जल की सुविधा पहुंचेगी।
इसके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम सरईटिकरा में 90 लाख 71 हजार रुपये की लागत से 1.10 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम परसोड़ीखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पंचायत भवन के की स्वीकृति प्रदान की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भवन निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने कहा ताकि लंबे समय तक उपयोगी हो।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, श्री दुर्गेश गुप्ता, श्री सैय्यद अख्तर हुसैन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story