- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्वास्थ्य मंत्री ने...
CG-DPR
स्वास्थ्य मंत्री ने किया नवनिर्मित उप अभियंता कार्यालय का उद्घाटन
jantaserishta.com
17 Dec 2022 8:43 AM IST

x
अम्बिकापुर: स्वास्थ्य एवं परिरवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को लखनपुर तहसील के ग्राम लटोरी में नवनिर्मित उप अभियंता कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय के बन जाने से आसपास के 31 गांवों के करीब 6500 उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों तक सुविधा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं कोई अन्य क्षेत्र क्यों न हो। सरकार की मंशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजना पहुंचाने की है जिसके लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। इसी कड़ी में लटोरी में विद्युत वितरण केन्द्र की शुरूआत की गई है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को बिजली बिल का भुगतान करने में सुविधा होगी तथा बिजली संबंधित अन्य कार्यों में भी सहूलियत होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, श्रीमती अर्पिता सिंहदेव, अमित सिंहदेव, श्री विक्रमादित्य सिंहदेव, सीएसपीडीसीएल के कार्यपालक निदेशक श्री एपी सिंह, सहायक अभियंता श्री आरपी मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





