- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्वास्थ्य मंत्री ने...
CG-DPR
स्वास्थ्य मंत्री ने किया यात्री प्रतीक्षालय का भूमिपूजन
jantaserishta.com
29 Dec 2022 8:52 AM IST

x
अम्बिकापुर: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को उदयपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम जजगा में रामपुरहीन दाई मंदिर के पास 6.50 लाख की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए उन्होंने 1.50 लाख रुपये का अनुदान प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को रागी के बीज का वितरण भी किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ रामगढ़ पहाड़ी में राम मंदिर पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने गुणवत्तापूर्ण रोड निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग स्टैंड बनाने सहित दुकानों और यात्रियों के लिए शेड बनाने के निर्देश भी दिए। रामगढ़ का यह पहाड़ी मार्ग लगभग 3.50 किमी लंबा है जिसमें लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री राजनाथ सिंह, श्री सिद्धार्थ सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया, उदयपुर तहसीलदार श्री मनीष सूर्यवंशी, जनपद सीईओ श्री पारस पैकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





