CG-DPR

पहुंच विहीन क्षेत्रों में किया जा रहा है स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

jantaserishta.com
17 Sept 2022 10:14 AM IST
पहुंच विहीन क्षेत्रों में किया जा रहा है स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
x
सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के मार्गदर्शन में जिले के पहॅुचविहीन क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों को देखते हुये वर्षा ऋतु में होने वाले संक्रामक रोग जैसे- उल्टी, दस्त, आंत्रशोध, टायफाइड, पीलिया एवं जन जनित रोग होने की संभावना ज्यादा रहती है। जिसे देखते हुये जिले के पहॅुचविहीन क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 14 एवं 15 सितम्बर 2022 को ग्राम हरिहरपुर, रामेश्वरपुर, विकासखण्ड प्रेमनगर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें कुल 68 मरीजों का जांॅच किया गया है, जिसमें बुखार के 19, दस्त 11, सर्दी-खांसी 10, अन्य सामान्य रोग 28, इसी प्रकार विकासखण्ड ओड़गी के ग्राम पहॅुचविहीन ग्राम छतौलीबीजो में 12 सितम्बर 2022 को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें कुल 41 मरीजों का जॉच किया गया, जिसमें बुखार के मरीज-11, शुगर -16, दस्त एवं पेचिस-05, एवं अन्य सामान्य रोग-44, साथ ही प्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम भैडिया में 14 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जिसमें कुल 20 मरीजों का जॉच किया गया है, जिसमें बुखार के 04, बी.पी. 06, शुगर 02, अन्य सामान्य रोग जांच 08 को निःशुल्क जांच कर का उपचार कर उन्हें आवश्यक औषधि दी गई। साथ ही गांव वालों को मौसमी बीमारी के रोकथाम एवं बचाव हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। बारिश के दौरान होने वाले संक्रामक रोग की महामारी के पूर्व रोकथाम के लिए अटर्ल रहने की सलाह दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त विकासखण्ड के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी कर वर्षा ऋतु में होने वाले बीमारियों जैसे उल्टी, दस्त, मलेरिया, पीलिया व अन्य संक्रामक रोग होने का अंदेशा बना रहता है। इसके उचित रोकथाम के लिए प्रबंधन नहीं होने पर जानलेवा साबित हो सकता है। जिससे देखते हुए जिले के सभी ब्लॉक के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मितानीन, रेपिड रेंस्पांस टीम को अपडेट करने के साथ सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिये गये है। जिससे संक्रामक रोग होने की स्थिति में फैलाव होने से पूर्व निगरानी कर रोकथाम किया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story