- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- एम्स में नेशनल योगा...
CG-DPR
एम्स में नेशनल योगा एनाटॉमी वर्कशॉप में शामिल हुए ज्ञानेश शर्मा
jantaserishta.com
7 Feb 2023 8:13 AM IST

x
रायपुर: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस रायपुर (AIIMS) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार नेशनल योगा एनाटॉमी वर्कशॉप में योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वर्कशॉप का उद्घाटन एम्स रायपुर के डायरेक्टर एवं सीईओ डॉ. नीतिन एम नागरकर ने किया। इस सेमिनार में देश विदेश से आए लगभग अस्सी योग साधक और विशेषज्ञों ने भाग लिया। सेमिनार में शरीर की संरचना और उसके विभिन्न अंगों के बीच पारस्परिक संबंधों पर बारीकियों से विश्लेषण किया गया। श्री ज्ञानेश शर्मा ने सेमिनार में योग के महत्व के साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों में योग और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुष मंत्रालय नई दिल्ली से डॉ. वादिराज, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव श्री एम. एल. पाण्डेय सहित संस्थान के डॉक्टर उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





