
x
सूरजपुर: ग्राम सेन्दरी मोहल्ला खूटेनपारा विकासखंड रामानुजनगर जिला सूरजपुर का निवासी गुडदयालम पिता लक्ष्मन अपना राशन कार्ड बनवाने का मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खाद्य अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। खाद्य अधिकारी श्री विजय किरण ने निर्देशन के परिपालन में तत्काल गुडदयालम के नाम से अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया। इस राशन कार्ड से गुडदयालम को 35 किग्रा. चावल 1 रू. प्रति किलो, चना 2 किग्रा. 5 रू. प्रति किलो, 1 किग्रा. शक्कर 17 रूपए तथा 2 किग्रा नमक निःशुल्क मिलेगा। जिसे कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने अपने हाथों से गुडदयालम को अंत्योदय राशन कार्ड प्रदाय किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





