CG-DPR

सोलर सिंचाई पम्पों से खेतों में छायी हरियाली, आसान हुई सिंचाई

jantaserishta.com
15 Dec 2022 9:37 AM IST
सोलर सिंचाई पम्पों से खेतों में छायी हरियाली, आसान हुई सिंचाई
x
कोरिया: सौर सुजला योजना से आज जिले के दुर्गम क्षेत्रों तक भी किसानों के खेतों में फसल लहलहा रही है। जिले में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) विभाग द्वारा प्राप्त सोलर पम्पों से सिंचाई आसान हुई है। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 6 फेस में कुल 2,432 सोलर सिंचाई पम्प लगाए गए हैं।
विकासखण्ड सोनहत के ग्राम सलगवां के किसान सुखराज बताते हैं कि उनके पास 1.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, पहले वे सीजन में ही मक्का, सरसों जैसी फसल लगा पाते थे, क्योंकि नल तथा वर्षाजल के माध्यम से पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पाती थी, लेकिन वर्ष 2020 में 3 एचपी का सोलर पम्प लग जाने से अब पूरे वर्ष खेतों में हरियाली रहती है, जिससे वे बहुत खुश हैं। इसी तरह 1.97 एकड़ में धान, गेंहू, चना तथा सब्जी की खेती कर रहे ग्राम कैलाशपुर के रामकुमार बताते हैं कि सोलर पम्प लगने से पहले खेतों में केवल धान ही लगा पाते थे, अब अच्छी खेती से लाभ भी अच्छा हो रहा है। इसी प्रकार गांव के ही किसान इंद्रपाल सोलर पम्प से सिंचाई में हुए लाभ को बताते हुए कहते हैं कि पहले पानी की कमी के कारण पूरे खेत में सब्जियां लगाना मुश्किल था, लेकिन अब पूरे 1.5 एकड़ में सब्जियां लग रहीं हैं, जिससे पूरा परिवार बहुत खुश है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story