- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल ने शिक्षक...

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक, देश एवं समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अपने विद्यार्थियों को अनुशासनप्रिय बनाते हैं एवं उनमें नैतिक मूल्यों के गुण रोपित कर उनकी प्रतिभा का विकास करते हैं, जिससे वे आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





