- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल ने वर्धा...
CG-DPR
राज्यपाल ने वर्धा प्रवास के दौरान सेवाग्राम का किया भ्रमण
jantaserishta.com
3 Oct 2022 4:10 PM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने वर्धा प्रवास के दौरान आज सेवाग्राम स्थित बापू कुटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण सेवाग्राम परिसर को देखा और महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन से जुड़े विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। बापू कुटी के भ्रमण के दौरान कुटी के विभिन्न कक्षों में पहुंची और शान्ति स्थल में रखा चरखा भी चलाया। राज्यपाल सुश्री उइके ने वहां उपस्थित लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी और सेवाग्राम तथा गांधी जी के विषय में अपने विचार साझा किये। राज्यपाल ने सेवाग्राम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय वर्धा ग्राम में बिताए और उन्होंने सेवाग्राम की स्थापना की।
इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने विजिटर बुक में गांधीजी के सत्य और अहिंसा से जुड़े उनके विचार व दर्शन तथा आजादी के महत्त्व आदि के बारे में भी लिखा। राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम में गाँधीजी की भूमिका, सद्भावना और भाईचारे की भावना से देश को एकजुट करने के उनके प्रयास को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किये। राज्यपाल ने बापू की कुटिया के भ्रमण को अपने जीवन का महत्वपूर्ण और गौरवमयी दिन बताया। उन्होंने देशवासियों से गांधी जी के दर्शन व संदेश को अपने जीवन में उतारकर भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का आग्रह भी किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





