CG-DPR

राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जयंती पर उन्हें नमन किया

jantaserishta.com
2 Oct 2022 9:02 AM IST
राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जयंती पर उन्हें नमन किया
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने सत्याग्रह और अहिंसा के अनोखे अस्त्र का उपयोग कर देश को आजादी दिलाई। उनके बताए हुए रास्तों का आज हमारा देश ही नहीं, पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है।
राज्यपाल ने कहा है कि स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्श तथा 'जय जवान-जय किसान' का नारा हम सभी के लिये हमेशा प्रेरणास्पद रहेगा। महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय श्री शास्त्री जी का सम्पूर्ण जीवन एवं उनके विचार युवा पीढ़ी के लिए सदैव अनुकरणीय एवं मार्ग प्रदर्शक रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story