CG-DPR

राज्यपाल ने ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल से की सौजन्य भेंट

jantaserishta.com
12 Jan 2023 8:18 AM IST
राज्यपाल ने ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल से की सौजन्य भेंट
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ओड़िशा प्रवास के दौरान ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल जी से सौजन्य मुलाकात की। दोनों ही राज्यपाल ने परस्पर एक दूसरे का कुशलक्षेम जाना और अपने-अपने प्रदेशों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और अपने विचार साझा किये।
राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने ओड़िशा प्रवास को सुखद अनुभव बताते हुए राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल जी को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया और उन्होंने छत्तीसगढ़ के पर्यटन और विभिन्न विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल जी को राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ओड़िशा के राज्यपाल ने भी सुश्री उइके को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story